Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • योग,रैली और वाद-विवाद के जरिए दिया स्वास्थ्य का संदेश

 

Advertisement Box

(महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ) 
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) राजकीय मेडिकल कॉलेज में मंगलवार को विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के तत्वावधान में हुआ। इस वर्ष की थीम “स्वास्थ्य के लिए एकजुट: विज्ञान के साथ खड़े रहें” रखी गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 6 बजे योग सत्र से हुई। इसका संचालन धर्मेंद्र कुमार यादव ने किया। योग सत्र में मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. (डॉ.) मुकेश यादव और उप-प्रधानाचार्य डॉ. उमेश कुमार वर्मा ने भाग लिया।

इसके अलावा कई डॉक्टर, रेजिडेंट और एमबीबीएस छात्र भी शामिल हुए। योग के माध्यम से नियमित दिनचर्या और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।
सुबह 10 बजे स्वास्थ्य जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को प्रधानाचार्य और उप-प्रधानाचार्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

रैली में कॉलेज के शिक्षक, नर्सिंग स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और बेहतर जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। रैली के बाद कॉलेज के एलटी-2 हॉल में वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें छात्रों ने स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता में छात्रों ने तर्क और तथ्य के आधार पर अपनी बात रखी। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रिया मिश्रा ने किया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इसके साथ ही वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देना और लोगों को अनुशासित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना भी लक्ष्य है।उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली में स्वास्थ्य को लेकर सजग रहना जरूरी है। छोटे-छोटे बदलाव से भी बेहतर स्वास्थ्य पाया जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 09 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

किसी भी समस्या का अंतिम हल केवल 'माफी' ही है, चाहे वो आप किसी से मांग लें या किसी को माफ कर दें। यह आपके मन के बोझ को तुरंत हल्का कर देती है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp