Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

जलालपुर अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जलालपुर क्षेत्र के अहियापुर वर्मा टोला नगपुर में एक 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतका की पहचान शिवांगी वर्मा (18 वर्ष), पुत्री स्वर्गीय बृजेश वर्मा के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिवांगी अपने परिवार के साथ रहती थी और कक्षा 11 की छात्रा थी। पिता के निधन के बाद उसका पालन-पोषण उसकी मां के साए में हो रहा था। बताया जा रहा है कि वह दो बहनों और एक भाई में सबसे छोटी थी।घटना के दिन सुबह वह गेहूं काटने के लिए खेत गई थी और वापस घर लौटी। दोपहर करीब एक बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन घबराकर उसे तत्काल एक निजी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर रेफर कर दिया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस दर्दनाक घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अजय प्रताप यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल, इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब आने वाली जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ही दे पाएगी।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 22 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp