Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

छप्पर में लगी आग मवेशी जलकर राख

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) जनपद के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दुल्लापुर (शिव बाबा मंदिर के पास) में अचानक लगी भीषण आग ने एक गरीब परिवार का आशियाना पूरी तरह से जलाकर खाक कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में छप्पर के नीचे बंधे बेजुबान जानवर भी आग की चपेट में आ गए, जिससे करीब 20 बकरियों की जलकर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी भुलई पाल पुत्र चन्कू के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बताया जा रहा है कि जिस छप्पर में बकरियां बंधी रहती थीं, उसी में परिवार के सदस्य भी रात गुजारते थे। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा छप्पर और उसमें रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग की लपटों में फंसी बकरियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल पाया।
घटना के दौरान भुलई पाल की पत्नी का हाथ भी आग में झुलस गया, जिन्हें तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने काफी प्रयास कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक सब कुछ नष्ट हो चुका था। इस हादसे में पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति का सामना करना पड़ा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

मंगलवार, 21 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

क्रोध और तूफान दोनों एक समान हैं। शांत होने के बाद ही पता चलता है कि कितना नुकसान हुआ है। इसलिए हमेशा शांत रहकर निर्णय लें, क्योंकि गर्म दिमाग से लिए गए फैसले अक्सर गलत होते हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp