
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) राज्य परियोजना कार्यालय से प्राप्त निर्देश के क्रम मे स्कूल चलो अभियान के अन्तर्गत रैली एवं पुस्तक वितरण का कार्य जनपद तथा विकास खण्ड स्तर पर सम्पन्न होने के पश्चात आज दिनांक 8/4/2026 को विद्यालय स्तर पर कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर सकरवारी शिक्षा क्षेत्र अकबरपुर जनपद अम्बेडकरनगर मे स्कूल चलो अभियान रैली तथा निः शुल्क पाठ्य पुस्तक तथा कार्यपुस्तिकाओं के वितरण का आयोजन प्रधानाध्यापक डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा किया गया।
आपूर्वित पाठ्य पुस्तकों
तथा कार्यपुस्तिकाओ मे कक्षा एक से कक्षा चार तक एन सी ई आर टी पाठ्यक्रम पर आधारित है कक्षा पांच से आठ तक पूर्व संचालित पाठ्यक्रम पर ही है अगले सत्र से कुछ और भी कक्षाओ मे भी एन सी ई आर टी पाठ्यक्रम पर होने
की सम्भावना है । वर्तमान मे किसलय तथा बासुरी नई पुस्तक पाठ्य क्रम मे लागू की गयी हैं।
कार्यक्रम मे ए आर पी पंकज उपाध्याय नोडल शिक्षक संकुल विवेक सिंह शिक्षिका सुचिता त्रिपाठी ‘सत्यप्रभा आकांक्षा, मोहरा वर्मा कुलदीप मौर्या नवनीत अमरनाथ दूबे तथा विद्यालय के छात्र / छात्रा उपस्थित रहे।











