Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 30 जून 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के दौरान समय पर सहायता उपलब्ध कराने वाले नागरिकों को राहबीर योजना के अंतर्गत सम्मानित एवं प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी सरकारी एवं निजी चिकित्सालयों को निर्देशित किया कि दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति का नाम एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से रजिस्टर में दर्ज किया जाए। साथ ही संबंधित थाना उक्त विवरण प्राप्त कर पात्र व्यक्तियों को राहबीर योजना के अंतर्गत सम्मानित कराए।
जिलाधिकारी ने जनपद में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप आवश्यक रोड सेफ्टी फर्नीचर जैसे चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर, स्पीड ब्रेकर, कैट्स-आई, क्रैश बैरियर एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर स्थापित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों पर त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के सभी विद्यालयों में संचालित बसों एवं अन्य स्कूली वाहनों का सुरक्षा मानकों के अनुरूप सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराया जाए तथा फिटनेस, परमिट, चालक की पात्रता एवं अन्य आवश्यक मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
मार्गवार सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थलों पर भारतीय सड़क सुरक्षा मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुरक्षा उपकरण एवं संकेतक स्थापित किए जाएं। साथ ही राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों सहित प्रमुख सड़कों के किनारे वाहनों की सुरक्षित पार्किंग सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात सुगम रहे और दुर्घटना की संभावना न हो।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री आनंद कुमार शुक्ला, अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड एवं निर्माण खंड), जिला मिशन प्रबंधक (एनआरएलएम), जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp