Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हज यात्रा हेतु आनलाईन आवेदन आगामी 20 जुलाई तक

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

पात्रता सुनिश्चित करने के लिए हज गाइडलाइन की प्रक्रिया पूर्ण करना जरूरी

Advertisement Box

 

अंबेडकर नगर 30 जून, 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज यात्रा हेतु इच्छुक आवेदकों हेतु आनलाईन हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट की hajcommitte.gov.in तथा मोबाइल एप्लीकेशन ‘ हज सुविधा’ पर हज आनलाइन आवेदन के माध्यम से आवेदन कर सकते है। यह सुविधा विगत 22 जून 2026 से प्रारम्भ है और आगामी 20 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी, जुलाई 2026 के अंतिम सप्ताह में कुर्रा (डिजिटल रैंडम चयन) प्रक्रिया के उपरांत प्रत्येक प्रोविजनल चयनित हज यात्री को रुपए 1,52,300 की अग्रिम धनराशि 10 अगस्त 2026 तक जमा करनी होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन निश्चित समय सीमाओं के भीतर किया जाना आवश्यक होगा, इसमें किसी भी प्रकार की छूट अथवा विस्तार संभव नहीं होगा। इच्छुक आवेदक वेबसाइट पर उपलब्ध हज 2027 की पॉलिसी, हज गाइडलाइंस को ध्यानपूर्वक पढ़ लें तथा अपनी पात्रता सुनिश्चित कर लें। उन्होंने बताया कि आनलाईन आवेदन के लिए मशीन पठनीय अंतर्राष्ट्रीय पासपोर्ट के प्रथम व अंतिम पृष्ठ निर्धारित साइज में जो आवेदन की अंतिम तिथि तक जारी किया गया हो और कम से कम 31 दिसंबर, 2027 तक वैध हो, नवीन पासपोर्ट का फोटो, बैंक पासबुक अथवा निरस्त चेक, पते का प्रमाण पत्र निर्धारित साइज में अपलोड करना अनिवार्य है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि हज चयन के उपरांत सीट निरस्त कराने पर हज 2027 की गाइडलाइंस के नियमानुसार जमा धनराशि में कटौती की जाएगी, इसलिए इच्छुक हज यात्री आवेदन करने से पूर्व अपनी तैयारी व हज करने की दृढ़ प्रतिबद्धता सुनिश्चित करने के बाद ही आवेदन करें।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

मंगलवार, 30 जून 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp