Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला पर्यावरण समिति एवं गंगा समिति की बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

जिलाधिकारी ने वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में समयबद्धता के दिए निर्देश

अंबेडकर नगर 30 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में वृक्षारोपण महाअभियान-2026, वन महोत्सव सप्ताह, विश्व पर्यावरण दिवस के तहत निर्धारित लक्ष्य, विशिष्ट वनों की स्थापना, ग्रीन चौपाल, हरितिमा अमृत वन एप, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन, नदी संरक्षण तथा औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण सहित विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को शासन के निर्देशानुसार आवंटित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जनपद में 05 जुलाई तक निर्धारित 5.07 लाख पौधों के रोपण लक्ष्य को पूर्ण करने हेतु सभी विभागों को समन्वित रूप से कार्य करना होगा। साथ ही 01 से 07 जुलाई तक आयोजित होने वाले वन महोत्सव सप्ताह के कार्यक्रमों को जनसहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए गए। मिशन छायावन, महर्षि चरक वन, वंदे मातरम् वाटिका, सामाजिक समरसता वन, कपी वन, ऊर्जा रोपण, भाई-बहन पौधारोपण तथा “एक पेड़ गुरु के नाम” जैसे विशिष्ट वनों की स्थापना एवं संरक्षण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। पौधारोपण की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हेतु सभी विभागों को हरितिमा अमृत वन एप पर समयबद्ध रूप से विवरण अपलोड करने के निर्देश भी दिए गए।
जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने नदियों में गिरने वाले नालों की नियमित निगरानी, घाटों की साफ-सफाई, प्लास्टिक एवं ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण, हॉटस्पॉट चिन्हांकन तथा सीवेज एवं औद्योगिक प्रदूषण नियंत्रण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी विभागों को मासिक प्रगति आख्या समय से उपलब्ध कराने तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े प्रत्येक कार्यक्रम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

बुधवार, 01 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp