Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अंबेडकरनगर: नशें की हालत में युवक ने गला काटकर आत्महत्या का किया प्रयास, हालत गंभीर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। अकबरपुर थाना क्षेत्र के शहजादपुर पंडा टोला में शनिवार रात एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। युवक ने शराब के नशे में धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

Advertisement Box

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहजादपुर पंडा टोला निवासी रवि शनिवार देर रात नशे में था। इसी दौरान उसने अचानक धारदार हथियार से अपने गले पर वार कर लिया। वार के बाद वह खून से लथपथ हो गया।
घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना देरी किए घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
प्रारंभिक जांच में एकतरफा प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 14 अप्रैल 2026

आज का सुविचार

मन की शांति सबसे बड़ी दौलत है। इसे बाहरी परिस्थितियों में खोजने के बजाय अपने भीतर खोजें। जब आपका मन शांत होता है, तो सबसे कठिन परिस्थितियां भी सरल लगने लगती हैं।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp