Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अहिरौली पुलिस का सराहनीय कार्य संवेदनशील सूचना पर हुई एलर्ट

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) सोशल मीडिया मॉनिटरिंग के आधार पर त्वरित पुलिस कार्यवाही, युवक को सुरक्षित कर परामर्श देकर संभावित घटना टाली गई।

पुलिस को सोशल मीडिया/मेटा अलर्ट के माध्यम से प्राप्त आत्महत्या संबंधी संवेदनशील सूचना पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना अहिरौली पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई।

प्रकरण में एक युवक (उम्र लगभग 18 वर्ष) द्वारा व्यक्तिगत कारणों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक/भावनात्मक पोस्ट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तथा युवक एवं उसके परिजनों से संपर्क स्थापित कर स्थिति का गहन मूल्यांकन किया गया।

पुलिस द्वारा युवक की काउंसलिंग कर उसे मानसिक रूप से सहयोग प्रदान किया गया तथा किसी भी प्रकार का आत्मघाती कदम न उठाने हेतु प्रेरित किया गया। युवक द्वारा भविष्य में इस प्रकार की कोई पोस्ट न करने एवं आत्महत्या जैसा कदम न उठाने के संबंध में लिखित एवं मौखिक आश्वासन दिया गया है।

परिजनों को भी आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा पुलिस की तत्परता पूर्ण कार्यवाही के प्रति उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

इस प्रकार, अम्बेडकरनगर पुलिस की सतर्कता एवं संवेदनशीलता के कारण एक संभावित अप्रिय घटना को समय रहते टाल दिया गया।

काउंसलिंग पुलिस टीम:-

उ0नि0 इंद्रेश कुमार
हेड कांस्टेबल कमलेश कुमार
हेड कांस्टेबल दुर्गेश तिवारी
कांस्टेबल कृष्ण कुमार सिंह

अम्बेडकरनगर पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की मानसिक परेशानी अथवा संकट की स्थिति में नजदीकी पुलिस अथवा परिजनों से संपर्क अवश्य करें। आपकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp