Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बेडकर जयंती पर जनपद में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला, तैयारियां पूर्ण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

14 अप्रैल को अम्बेडकर जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 13 अप्रैल 2026।(आशा भारती नेटवर्क) भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर दिनांक 14 अप्रैल, 2026 को विविध कार्यक्रमों का आयोजन गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित रूप से किया जाएगा। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देशानुसार जनपद के समस्त नगर निकायों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान प्रातः 7:00 बजे से संचालित किया जाएगा, जिसका क्रियान्वयन संबंधित अधिशासी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारियों द्वारा सुनिश्चित कराया जाएगा तथा इसकी निगरानी तहसीलदारों द्वारा की जाएगी।
प्रातः 8:00 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके उपरांत प्रातः 9:00 बजे जनपद के समस्त कार्यालयों में डॉ. अंबेडकर के चित्र/प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार में डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके विचारों पर व्याख्यान एवं गोष्ठी आयोजित की जाएगी, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी सहभागिता करेंगे।
इसी क्रम में प्रातः 11:00 बजे नगर पालिका परिषद अकबरपुर की मलिन बस्ती शहजादपुर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा, जहां मरीजों के उपचार हेतु चिकित्सकों एवं दवाओं की समुचित व्यवस्था की जाएगी तथा जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। दोपहर 12:00 बजे डॉ. अंबेडकर के जीवन एवं उनके आदर्शों पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बीएन इंटर कॉलेज, अकबरपुर में किया जाएगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।

जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने समस्त संबंधित अधिकारियों को सभी कार्यक्रमों का आयोजन गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

सोमवार, 18 मई 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp