
“कठिन परिश्रम और अनुशासन से मिलती है सफलता” — मेधावी छात्र-छात्राओं से बोलीं जिलाधिकारी ईशा प्रिया
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 मई 2026। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड परीक्षा वर्ष 2026 तथा सीबीएसई/आईसीएसई बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों तथा शिक्षकों को जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया द्वारा अपने कक्ष में आमंत्रित कर उनकी सफलता, भविष्य की योजनाओं तथा कैरियर संबंधी विषयों पर विस्तार से वार्ता की।
इस दौरान छात्र-छात्राओं ने बताया कि वे भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, सिविल सर्विस एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं। जिलाधिकारी महोदया ने सभी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि सफलता कठिन परिश्रम, अनुशासन एवं निरंतर प्रयास से प्राप्त होती है तथा सभी छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य से केवल कुछ कदम दूर हैं। उनके प्रेरणादायी उद्बोधन से छात्र-छात्राएं अत्यंत उत्साहित एवं प्रेरित हुए।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में जनपद के मेधावी छात्र-छात्राओं में श्रेया, चित बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर, प्रेम प्रजापति, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शास्त्रीनगर नेवतिया मुस्तफाबाद, श्रुति पाण्डेय, चित्र बहाल आदर्श बालिका इंटर कॉलेज पूरनपुर; खुशी, जयबजरंग इंटर कॉलेज रामनगर तथा रेचल वर्मा, डॉ० अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर तथा यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में अमूल्या वर्मा, डॉ० अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज तमसा मार्ग अकबरपुर; विकास कुमार, पंडित रामअवध स्मारक इंटर कॉलेज मसेना मिर्जापुर तथा वन्दना वर्मा, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर उपस्थित रहे।
सीबीएसई बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 में मेधावी छात्र-छात्राओं में ममोनी यादव एवं अनुष्का मौर्य रेडिएन्ट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर व सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2026 में अनाविया फातमा एवं आयुष वर्मा, रेडिएन्ट सेंट्रल चिल्ड्रेन एकेडमी जलालपुर उपस्थित रहे। जिलाधिकारी महोदया ने सभी विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान कीं।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने कहा कि मेधावी छात्र-छात्राएं समाज एवं राष्ट्र की अमूल्य धरोहर हैं तथा उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने अभिभावकों एवं शिक्षकों के योगदान की भी सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता में परिवार एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु, जिला विद्यालय निरीक्षक भी उपस्थित रहे।










