Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ग्रापए. के तहसील अध्यक्ष का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

गिरजा शंकर गुप्ता
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क)
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील टांडा के अध्यक्ष एवं पत्रकार डॉ. सईद अख्तर का शनिवार भोर में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही पत्रकारिता, सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह 73 वर्ष के थे।

Advertisement Box

डॉ. सईद अख्तर लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहे और अपनी निष्पक्ष, निर्भीक तथा जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते थे। उन्होंने अपने जीवन का बड़ा हिस्सा समाज और पत्रकारिता की सेवा में समर्पित किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तहसील अध्यक्ष के रूप में उन्होंने पत्रकारों के हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं।

शनिवार को उनके पैतृक गांव हीरापुर में नम आंखों के बीच उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। अंतिम विदाई में बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिक प्रतिनिधि, शुभचिंतक एवं ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की मगफिरत और शांति के लिए दुआ की तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

इस अवसर पर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संरक्षक शरीफ मसूदी, जिला अध्यक्ष सुनील सिंह, अकबरपुर तहसील अध्यक्ष गिरजा शंकर गुप्ता, रवीन्द्र वर्मा,आलापुर तहसील अध्यक्ष योगेंद्र यादव, रईस अहमद, मोहम्मद मुस्तकीम, नियाज़ सिद्दीकी समेत अनेक पत्रकारों एवं गणमान्य लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

वक्ताओं ने कहा कि डॉ. सईद अख्तर सामाजिक सरोकारों से भी गहराई से जुड़े हुए थे। उनका सरल स्वभाव, मार्गदर्शन और युवा पत्रकारों को आगे बढ़ाने की सोच हमेशा याद की जाएगी। उन्होंने अपने अनुभव और कार्यशैली से नई पीढ़ी के पत्रकारों को प्रेरित किया।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. सईद अख्तर संगठन की मजबूत पहचान थे। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा और पत्रकारिता जगत में उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगॉ।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

सोमवार, 15 जून 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp