इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
मणिपुर की घटना भाजपा सरकार की असफलता की एक निशानी है- सीमा यादव
आशा भारती नेटवर्क
अंबेडकर नगर। मणिपुर में महिलाओं के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर निर्वस्त्र घुमाए जाने के विरोध में समाजवादी पार्टी महिला सभा द्वारा अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे से बस स्टॉप होते हुए पटेल नगर तिराहे पर स्थित सरदार पटेल प्रतिमा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
कार्यक्रम की अगुवाई करते हुए समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिला अध्यक्ष सीमा यादव ने कहां की मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी भाजपा शासित सरकार की असफलता की एक निशानी है। मणिपुर में करीब ढाई महीने से एक विशेष समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है, राज्य सरकार मूकदर्शक बनी हुई है, केंद्र की मोदी सरकार यह सब जानते हुए भी चुप है, जिसे अब सभ्य समाज बर्दाश्त नहीं करेगा, महिलाओं पर अत्याचार करने वाली सरकार को 2024 में उखाड़ फेंकने का काम आम जनमानस करेगा।