Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

मोहर्रम के दृष्टिगत डीएम व एसपी ने अशरफपुर किछौछा में किया फ्लैग मार्च, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 16 जून 2026।(आशा भारती नेटवर्क) आगामी मोहर्रम पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा क्षेत्र में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया।
इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने उपजिलाधिकारी टांडा, क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस बल के साथ नगर के प्रमुख चौराहों एवं संवेदनशील गलियों का भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया तथा स्थानीय नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं व्यापारियों से आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की। आमजन से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को देने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासन एवं पुलिस के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

बुधवार, 17 जून 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp