इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। 20 अगस्त 2023। जिला सूचना अधिकारी पदेन सदस्य जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अंबेडकर नगर द्वारा अवगत कराया गया कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद को एक प्रचार वाहन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्रचार वाहन द्वारा लोक अदालत व विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार ,विधिक जागरूकता हेतु दिनांक 21.08.2023 को 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मुख्यालय से प्रचार करते हुए तहसील टांडा एवं तहसील आलापुर में होते हुए मुख्यालय वापस आएगी।
इसका उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं की जानकारी सामान्य जन को अधिक से अधिक प्राप्त हो सके जिससे वे इसका लाभ उठा सकें।