Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

नारी शक्ति द्वारा सुरक्षित शून्य दुर्घटना दिवस अभियान को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न

Author Image
Written by
Asha Bharti News

नारी शक्ति द्वारा सुरक्षित अम्बेडकरनगर’ थीम पर 7 से 21 जुलाई तक चलेगा शून्य दुर्घटना दिवस अभियान, सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन बनाने की तैयारी

Advertisement Box

जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) की अध्यक्षता में शून्य दुर्घटना दिवस अभियान की रणनीति तय, जागरूकता और जनसहभागिता पर रहेगा विशेष फोकस

‘Zero Accident Day’ अभियान में जागरूकता से बदलेगा यातायात व्यवहार, नारी शक्ति निभाएगी अहम भूमिका

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 02 जुलाई 2026। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर जनपद में दिनांक 07 जुलाई 2026 से 21 जुलाई 2026 तक आयोजित होने वाले “शून्य दुर्घटना दिवस (Zero Accident Day-ZAD) अभियान” को प्रभावी एवं जनभागीदारी आधारित बनाने के उद्देश्य से “नारी शक्ति द्वारा सुरक्षित अम्बेडकरनगर” थीम पर अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री हरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सेंटर फॉर एक्सीलेंस फॉर रोड सेफ्टी आईआईटी मद्रास के हेमेन्द्र शर्मा की उपस्थिति में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र यादव, एआरएम रोडवेज, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार वर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग, यातायात निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा करते हुए सभी संबंधित विभागों को समन्वित रूप से कार्य करने तथा निर्धारित कार्यक्रमों का समयबद्ध संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा को जनआंदोलन का स्वरूप प्रदान करने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विशेष रूप से महिलाओं, युवाओं एवं आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जनपद के सभी थाना क्षेत्रों, चेक पोस्टों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों पर विशेष सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। हेलमेट न पहनने, तीव्र गति से वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने सहित अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को केवल चालान तक सीमित न रखते हुए पुलिस द्वारा 5 से 10 मिनट तक बैठाकर सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए जाएंगे तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति परामर्श एवं प्रेरणा दी जाएगी, जिससे उनके व्यवहार में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि अभियान के दौरान सड़क सुरक्षा संबंधी गतिविधियों, जनजागरूकता कार्यक्रमों एवं रचनात्मक पहलों का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक नागरिक सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक होकर उनका पालन करें और जनपद में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सके।
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) ने सभी संबंधित अधिकारियों से अभियान को पूरी गंभीरता, समन्वय एवं जनसहभागिता के साथ संचालित करने का आह्वान करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा सभी के सहयोग से ही “शून्य दुर्घटना” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp