Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जिलाधिकारी के निर्देश पर सिंचाई खण्ड द्वारा नहरों में टेल तक पानी पहुंचने की तिथि जारी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर 02 जुलाई 2026। (आशा भारती नेटवर्क) जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशानुसार किसानों को धान की रोपाई हेतु समयबद्ध सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने तथा कृषि संबंधी तैयारियों को सुचारु एवं सुविधाजनक बनाए जाने के उद्देश्य से अधिशाषी अभियंता, सिंचाई द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर की समस्त नहरों के टेल तक पानी पहुंचने की नहरवार तिथियों की सूची जारी की गई है। इससे कृषकों को सिंचाई की उपलब्धता के अनुरूप अपनी कृषि कार्ययोजना एवं धान रोपाई की तैयारियां समय से सुनिश्चित करने में सुविधा होगी।
अधिशासी अभियंता सिंचाई खण्ड टांडा ने जनपद के सभी माइनर एवं रजवाहा में टेल तक पानी पहुंचने की जानकारी देते हुए बताया कि 03 जुलाई को नसीरपुर माइनर, 15 जुलाई को अमरौला व केशवपुर माइनर, 20 जुलाई को मंजीसा व सलेमपुर माइनर, 01 जुलाई को लड़नपुर माइनर, 05 जुलाई को रूस्तमपुर माइनर, 07 जुलाई हिथरी माइनर, 15 जुलाई को रज्जीपुर राजवहा, 18 जुलाई को ममरेजपुर व आशोपुर माइनर, 10 जुलाई को खेतापुर माइनर, 05 जुलाई को भटौली माइनर, 06 जुलाई को पियारेपुर व मोहिउददीनपुर माइनर, 07 जुलाई को भोजपुर माइनर, 08 जुलाई भसड़ा माइनर, 09 जुलाई को बहोरापुर माइनर, 10 जुलाई को फूलपुर माइनर, 11 जुलाई को कुटिया माइनर, 13 जुलाई को पृथ्वीपुर माइनर, 14 जुलाई को अकबालपुर माइनर, 15 जुलाई को सैदापुर माइनर, 10 जुलाई को किछौछा माइनर, 15 जुलाई को अमिया माइनर, 10 जुलाई को उमरापुर माइनर, 24 जुलाई को सुल्तानपुर माइनर, 15 जुलाई को दौलतपुर माइनर, 19 जुलाई को मलेदा माइनर, 15 जुलाई को हॅसवर राजवहा व गोकुलपुर माइनर, 25 जुलाई को पटना माइनर में पानी टेल तक तक पहुंचेगा।
इसी प्रकार शिवतारा राजवहा में 27 जुलाई, भीटी माइनर, शाहपुर माइनर व रामनगर माइनर में 28 जुलाई, शंकरपुर राजवहा में 03 अगस्त, मालपुर माइनर में 02 अगस्त, हाजीपुर माइनर में 02 अगस्त, नेवरी माइनर में 24 जुलाई, कौड़ही, शुकुलबाजार व भदूण माइनर में 22 जुलाई, जहाँगीरगंज राजवहा में 5 अगस्त, मगनपुर राजवहा में 4 अगस्त, नरियाँव माइनर में 3 अगस्त , नेवारी, मखदूमपुर, सिंहपुर, केसरपुर, समैसा, अम्बारी व बंगालपुर माइनर में 4 अगस्त, चाड़ीपुर माइनर में 5 अगस्त ,मरहरा माइनर में 23 जुलाई, माधवपुर, दुल्हूपुर व निमटनी माइनर में 15 जुलाई, आशापार, बेरमा, मीरपुर, प्रतापुर माइनर व बंदीपुर राजवहा में 20 जुलाई, चितईपटटी माइनर में 18 जुलाई ,भियाँव माइनर में 15 जुलाई, रतना माइनर में 27 जुलाई , चकिया माइनर में 10 जुलाई , बीबीपुर, हाफिजपुर व मसोढा माइनर में 25 जुलाई , मोइनपुर माइनर में 20 जुलाई, रामपुर माइनर व सोहगूपुर माइनर में 15 जुलाई , गौरा माइनर में 20 जुलाई , ईदलपुर व कासिमपुर माइनर 15 जुलाई, शेषपुर, कैथा, मंगुराडिला, हैदराबाद व अरई माइनर में 20 जुलाई 2026 को पानी टेल तक पहुंचेगा।

इसी प्रकार सिंचाई खण्ड अयोध्या द्वारा संचालित समस्त नहरों के माइनरों/ राजबहा यथा राजवाहा पौसरा तथा माइनर देईपुर, महुवारी, देवापुर, मीठेपुर, भुवालपुर, मोहम्मदपुर, कमनापुर, भगवानपुर,दशरथपुर, ऐनवा, दरियापुर, सलेमपुर, मदारपुर,बैरमपुर, फरीदपुर, नन्दपुर, हुसेनपुर, खालिसपुर, विहरा,केशवपुर, सलाउद्दीनपुर, अशरफपुर, परमानपुर, गनेशपुर, धारूपुर, मोरापारा, अहिरौली, फत्तेपुर, सारंगपुर, कोडरा, भारीडीहा, यरकी, भरतपुर ग्रन्ट, पिलखावां, मरथुआ सरैया, दाउदपुर, चन्दौली, बूढ़नपुर, कुर्की, कोटवा, मुरादपुर, मुर्तजापुर, जमुनीपुर, भगौतीपुर, जगदीशपुर तथा गौसपुर में आगामी 30 जुलाई तक पानी टेल तक पानी पहुंचेगा।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

गुरुवार, 02 जुलाई 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp