Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा: खड़ी रोडवेज बस में पीछे से घुसा कैंटर, 5 यात्रियों की मौत

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

उत्तर प्रदेश। एटा मार्ग पर बागवाला थाना क्षेत्र में गांव कीलरमऊ के निकट गुरुवार देर रात 11.30 बजे भीषण सड़क हादसे में एटा डिपो की खड़ी रोडवेज बस में पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisement Box

हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई। नौ अन्य घायल है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल सभी रोडवेज बस के यात्री है।

एटा डिपो की रोडवेज बस फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी। रास्ते में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने बस को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। बस के यात्री गर्मी अधिक होने पर उतरकर बस के पीछे खड़े थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे

हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भिजवाया।

अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार कैंटर का सड़क किनारे खड़ी बस से टकराना हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

हादसे में 34 वर्षीय राजेश निवासी दौलतपुर, नवाबगंज फर्रुखाबाद, 29 वर्षीय शैलेश कुमार निवासी उम्मरपुर, नवाबगंज फर्रुखाबाद, 25 वर्षीय सतेन्द्र निवासी भर्रा, थाना स्याना बुलंदशहर, सुखराम निवासी पिलखना फर्रुखाबाद तथा एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई।

घायलों के नाम

घायलों में सुमित निवासी बालोखर, रिशु निवासी कलवाड़ा, सनी निवासी जयसिंहपुर, विक्रांत निवासी नवाबगंज, अतेंद्र निवासी नवाबगंज, विशाल निवासी अचलिया बाकलपुर नवाबगंज फर्रुखाबाद, नितिन कुमार निवासी आवास विकास कालोनी एटा, दक्ष निवासी नई बस्ती मेरठ, तथा एक अज्ञात व्यक्ति शामिल हैं। सभी घायलों का मेडिकल कालेज में उपचार जारी है।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

गुरुवार, 16 जुलाई 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp