Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत चला स्वच्छता एवं जागरूकता अभियान

Author Image
Written by
Asha Bharti News

फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव, नालियों की सफाई और घर-घर भ्रमण के माध्यम से बीमारियों की रोकथाम हेतु किया जा रहा है प्रभावी कार्य

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 14 जुलाई 2026। शासन के निर्देशानुसार जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों से व्यापक स्तर पर स्वच्छता, जन-जागरूकता एवं रोग नियंत्रण संबंधी गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत नगर निकायों/ग्राम पंचायतों में फॉगिंग, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, नालियों की सफाई, जलभराव वाले स्थानों का उपचार तथा साफ-सफाई कराई जा रही है, जिससे मच्छरजनित एवं अन्य संचारी रोगों की प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित की जा सके।
दस्तक अभियान के अंतर्गत आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा घर-घर भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। भ्रमण के दौरान बुखार, खांसी, जुकाम, त्वचा रोग एवं अन्य संभावित रोगों के लक्षणों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यकतानुसार स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लोगों को घर एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव न होने देने, साफ पानी का उपयोग करने तथा मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी एवं अन्य सुरक्षा उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे संचारी रोगों की रोकथाम हेतु स्वच्छता अपनाएं, घर एवं आसपास पानी जमा न होने दें, स्वास्थ्य विभाग की टीमों को सहयोग प्रदान करें तथा किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करें।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 14 जुलाई 2026

आज का सुविचार

यदि आप सही हैं तो कुछ भी साबित करने की कोशिश न करें, बस सही बने रहें, समय खुद गवाही देगा। सत्य को किसी सहारे की आवश्यकता नहीं होती, वह आत्मनिर्भर होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp