इस न्यूज को सुनें
|
संवाददाता महेशचंद्र गुप्ता
अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाए जाने के संबंध में तैयारी बैठक आयोजित किया गया। अवगत कराना है कि प्रातः 6:30 समस्त शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र-छात्राएं अध्यापक तथा क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम के कार्यकर्ताओं अपने बैंड बाजे के साथ प्रभात फेरी प्रारंभ करके प्रातः 7:15 बजे डॉक्टर राम मनोहर लोहिया चौक सहजादपुर पहुंचेंगे। प्रातः 7:30 गणमान्य नागरिकों द्वारा गांधी आश्रम अकबरपुर में स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया जाएगा। प्रातः 8:00 सभी सरकारी/ गैर सरकारी कार्यालयों/ संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। कार्यालयों में महात्मा गांधी जी तथा श्री लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र का अनावरण एवं माल्यार्पण के पश्चात गांधी जी के जीवन वृत्त दर्शन कार्यों पर चर्चा की जाएगी। प्रातः 8:45 पर एकलव्य में 3 किलोमीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रातः 10:00 बजे जिला पंचायत सभागार में महात्मा गांधी जी के जीवन वृत्त पर गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त कार्यालय अध्यक्ष कार्यालयो में कार्यरत कर्मचारियो/ अधिकारियों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु निर्देशित किया गया। मूर्तियों की साफ सफाई की व्यवस्था अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद अकबरपुर अंबेडकरनगर को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी कार्यालय अध्यक्ष अपने कार्यालय की साफ सफाई कराए तथा नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में मूर्तियों के परिसर को साफ कराया जाए। बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी , परियोजना निदेशक , जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी,जिला सूचना अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी /कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।