Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ऑपरेशन थिएटर का गिरा प्लास्टर व टाइल्स बाल बाल बचे मरीज

Author Image
Written by
Asha Bharti News

राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही का लगा आरोप

Advertisement Box

अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज सदरपुर अंबेडकर नगर में ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एक मरीज के परिजनों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
अहिरौली थाना क्षेत्र के मरथुआ सरैया गांव निवासी अभिषेक वर्मा ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी मां रेखा वर्मा के पैर में गांठ होने के कारण पिछले लगभग एक माह से मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा था। आरोप है कि चिकित्सक ने उन्हें 15 जुलाई को ऑपरेशन के लिए भर्ती किया और 17 जुलाई की शाम करीब चार बजे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया।
शिकायत के अनुसार, जैसे ही ऑपरेशन की तैयारी शुरू हुई और इंजेक्शन लगाया जाने वाला था, तभी ऑपरेशन थिएटर की दीवार की टाइल्स और प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़े। इसके बाद चिकित्सक ने मरीज का उच्च रक्तचाप (हाई बीपी) बताकर ऑपरेशन स्थगित कर दिया।
परिजनों का आरोप है कि बाद में संबंधित चिकित्सक ने उन्हें अपने जनपद बस्ती स्थित निजी क्लीनिक पर मरीज को ले जाने की सलाह देते हुए वहां ऑपरेशन करने की बात कही, जबकि मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन एक सप्ताह बाद होने की बात कही गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि इस घटना से वे मानसिक रूप से आहत हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से ऑपरेशन थिएटर में हुई कथित घटना की निष्पक्ष जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 19 जुलाई 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp