Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

हादसा:अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे खाई में पलटा, कोई हताहत नहीं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) मालीपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक बड़ा हादसा टल गया। रुधौली और करमिसिरपुर गांव के बीच सुरहुरपुर-जलालपुर मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्रेलर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक सुरक्षित बच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात तेज आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि ट्रेलर सड़क से नीचे खाई में गिरा हुआ था। स्थानीय लोगों ने तुरंत चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना फैलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

गुरुवार सुबह ट्रेलर को खाई से बाहर निकालने का अभियान शुरू किया गया। दो जेसीबी मशीनों और एक क्रेन की सहायता से पलटे हुए ट्रेलर को सीधा कर सड़क पर लाने का प्रयास जारी है। भारी वाहन होने के कारण बचाव कार्य में काफी समय लग रहा है। इस दौरान मार्ग पर यातायात धीमी गति से जारी रहा।

ट्रेलर चालक अतुल ने बताया कि वह बिहार माल लोड करने जा रहा था। रुधौली और करमिसिरपुर के बीच अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया, जिसके कारण ट्रेलर सड़क किनारे खाई में पलट गया। चालक ने पुष्टि की कि उसे कोई चोट नहीं आई है और वह पूरी तरह सुरक्षित है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि दुर्घटना के समय सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर होता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने सड़क के इस हिस्से पर सुरक्षा संबंधी आवश्यक उपाय करने की मांग की है।

फिलहाल, ट्रेलर को खाई से निकालने का कार्य जारी है। दुर्घटना में किसी के हताहत न होने की सूचना से स्थानीय लोगों और प्रशासन ने राहत महसूस की है।

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला
आज फोकस में

27 अक्टूबर को विधान सभा आलापुर व 30 अक्टूबर को टांडा में आयोजित होगा विधान सभा स्तरीय रोजगार मेला

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*
आज फोकस में

चहोड़ा घाट पर सैकड़ों दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, मां की विदाई पर गमगीन हुए श्रद्धालु; मुस्तैद रहा प्रशासन*

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण
आज फोकस में

कृष्ण कुमार पांडे उर्फ कक्कू ने मां की नेत्रपट्टिका का किया अनावरण

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान
आज फोकस में

जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतार,मरीज परेशान

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी
आज फोकस में

अकबरपुर रेलवे स्टेशन का नाम डॉ. लोहिया के नाम पर रखने के प्रस्ताव पर जेडीयू ने जताई खुशी

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल
आज फोकस में

23 परीक्षा केंद्रों पर तीन दिन में छह पालियों में आयोजित होगी PET परीक्षा, 9,816 परीक्षार्थी होंगे शामिल

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शुक्रवार, 23 अक्तूबर 2026

आज का सुविचार

जिंदगी में दो तरह के लोगों से हमेशा दूर रहना: एक व्यस्त और दूसरा घमंडी। क्योंकि व्यस्त अपनी मर्जी से बात करेगा और घमंडी अपने मतलब से आपको याद करेगा।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp