Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

थाना समाधान दिवस में डीएम व एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉 जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने फरियादियों की समस्याओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 25 जुलाई 2026। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने थाना टांडा पहुंचकर दूर-दराज़ से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्राप्त प्रत्येक शिकायत का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी प्रकरणों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की समस्याओं के समाधान में किसी प्रकार की शिथिलता न बरतने, शिकायतों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए पात्र व्यक्तियों को त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व एवं पुलिस से संबंधित प्रकरणों में समन्वय स्थापित कर मौके पर जाकर आवश्यक जांच कर स्थाई समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी टांडा, तहसीलदार टांडा, क्षेत्राधिकारी टांडा, संबंधित लेखपाल एवं अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 25 जुलाई 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp