इस न्यूज को सुनें
|
महिला सशक्तिकरण की जागरूकता हेतु निकाली गई रैली जिसमें महिला आरक्षी और शिक्षिकाएं एवं छात्राएं बढ़-चढ़कर हुई शामिल।
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति फेज-04 शक्ति दीदी अभियान को जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा,जिलाधिकारी अविनाश सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, पूर्व मंत्री धर्मराज निषाद, पूर्व विधायक आलापुर संजू देवी ,पूर्व विधायक जलालपुर सुभाष राय, रमाशंकर सिंह तथा अन्य जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में पुलिस लाइन अंबेडकरनगर में नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के तहत मिशन शक्ति फेज-04 (शक्ति दीदी अभियान) का हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया। मिशन शक्ति से संबंधित गीत *“कोमल है कमजोर नहीं शक्ति का नाम ही नारी है-”* रैली से समा बांध तथा नारी सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न बैनर से सजी अंबेडकर नगर पुलिस की पीआरवी गाड़ियों एवं दो पहिया वाहनों से रैली की भव्यता को बढ़ाया, रैली अंबेडकरनगर पुलिस लाइन से निकलकर पटेल नगर तिराहा, कोतवाली अकबरपुर, शहजादपुर शहर तक निकाली गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त थानों द्वारा नारी सशक्तिकरण से संबंधित रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रतिसार निरीक्षक राजीव राय, क्षेत्राधिकारी भीटी शुभम कुमार, क्षेत्राधिकारी सिटी सुरेश कुमार सिंह द्वारा कार्यक्रम किया गया। महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति फेज-04 के विशेष अभियान (शक्ति दीदी) के तहत थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों,समस्त थानों पर गठित महिला सुऱक्षा विशेष दल द्वारा गाँवों में जन चौपाल लगाकर व बस स्टैंड/बाजार/गांव/कस्बा/स्कूल/कालेज/सार्वजनिक एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर बालिकाओं/ महिलाओं से वार्ता कर महिला सुरक्षा सम्बन्धी उपायों के बारे में जागरूक करते हुए शक्ति दीदी के रुप में महिलाओं/बालिकाओं से जुड़ कर उन्हे सक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। शक्ति दीदी अभियान के तहत महिलाओं/ बालिकाओं को शासन/यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएँ *जैसे विमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है* । महिलाओ एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाने का प्रयत्न कि जा रहा है।