Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

डीएम एसपी ने श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

चहौड़ा घाट एवं मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुविधाओं का लिया जायजा

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 01 अगस्त 2026। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया एवं पुलिस अधीक्षक सुश्री प्राची सिंह ने चहौड़ा घाट एवं वहां स्थित मंदिर परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारी द्वय ने घाट एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक एवं सुव्यवस्थित पाई गईं। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत जल क्षेत्र में बैरिकेडिंग (Water Barricading) की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित पाई गई।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। उन्होंने मंदिर परिसर एवं घाट पर नियमित साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं निरंतर बनाए रखने के निर्देश दिए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं के आवागमन के दौरान सतत निगरानी बनाए रखी जाए तथा कानून-व्यवस्था को प्रभावी एवं सुचारु बनाए रखने हेतु आवश्यक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार शुक्ला, जिला पंचायत अधिकारी, उपजिलाधिकारी आलापुर, खंड विकास अधिकारी रामनगर सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

शनिवार, 01 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp