इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर 31 अक्टूबर 2022। भारतरत्न, लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी के जन्म दिवस 31 अक्टूबर 2023 को “राष्ट्रीय एकता दिवस” के रूप में गिरीश चंद्र यादव माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण उत्तर प्रदेश/ प्रभारी मंत्री अंबेडकर नगर द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, जिलाधिकारी अविनाश सिंह , मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष कपिल देव वर्मा तथा जनपद स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर से प्रातः एकता दौड़ का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह दौड़ कलेक्ट्रेट से प्रारंभ होकर पटेल नगर तिराहा तक संपन्न किया गया। इसके उपरांत माननीय मंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी जनप्रतिनिधि द्वारा पटेल नगर तिराहा पर भारतरत्न,लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया गया।