इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
अयोध्या। (आशा भारती नेटवर्क) भार्गव पिक्चर्स व दान धर्म ट्रस्ट आंध्र प्रदेश के माध्यम से अयोध्या पहुंची भगवान श्रीराम के बाल स्वरूप वाली मूर्ति सरयू के पवित्र घाट पर विराजित होगी। अयोध्या विकास प्राधिकरण के सहयोग से बनी यह मूर्ति सोमवार को आंध्र प्रदेश से 10 दिन की रथ यात्रा पूरी करके अयोध्या पहुंची। मूर्ति के अयोध्या विकास प्राधिकरण कार्यालय पहुंचने पर वीसी विशाल सिंह ने उसका स्वागत किया। आंध्र प्रदेश से 10 दिन की यात्रा पूरी करके रथ में मूर्ति लेकर अयोध्या पहुंचे स्वामी गिरी जी ने बताया कि इसका उद्देश्य सनातन धर्म का प्रचार व जागरण है। उन्होंने बताया कि भार्गव पिक्चर्स भगवान श्रीराम के बाल जीवन से जुड़ा एक एनिमेशन धरावाहिक का निर्माण कर रहा है जिसका प्रसारण भी शीघ्र नेशनल चैनल पर होगा।