Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अम्बेडकरनगर–इलाज के बाद स्वस्थ्य होकर रामनगर पहुंचे सपा विधायक त्रिभुवन दत्त, समर्थकों की उमड़ी भीड़

Author Image
Written by
Prince Sharma

लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं आलापुर विधानसभा के विधायक त्रिभुवन दत्त शनिवार को उपचार के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से क्षेत्र में दिखे।मेदांता अस्पताल में इलाज के बाद पूरी तरह स्वस्थ होकर वह शनिवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रामनगर स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। विधायक के पहुंचते ही कार्यालय परिसर कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से खचाखच भर गया।

Advertisement Box

रामनगर में हजारों की भीड़ ने जाना हालचाल

विधायक के स्वस्थ होकर लौटने की खबर मिलते ही क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता, पदाधिकारी और शुभचिंतक रामनगर पार्टी कार्यालय पहुंच गए।इस दौरान सपा विधायक त्रिभुवन दत्त ने सभी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें मेदांता में उपचार कराना पड़ा था, लेकिन अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, _”आप सभी के प्यार और दुआओं की वजह से मैं आज आपके बीच हूं। पहले की तरह अब मैं फिर से क्षेत्र के लोगों के सुख-दुख में साथ खड़ा रहूंगा। जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है और इसे मैं पूरी निष्ठा से निभाऊंगा।”_

सपा विधायक त्रिभुवन दत्त के स्वस्थ होकर मैदान में लौटने से सपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कहा कि त्रिभुवन दत्त के सक्रिय होने से पार्टी को क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि त्रिभुवन दत्त आलापुर से सपा के कद्दावर विधायक हैं और संगठन में राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी भी संभालते हैं। बीमारी के कारण पिछले कुछ समय से वह क्षेत्र से दूर थे, जिसकी वजह से कार्यकर्ताओं में चिंता थी।अब उनके स्वस्थ होकर लौटने से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई जान आई है और 2027 की तैयारियों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

संवाददाताप्रिन्स शर्मा आलापुर

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

रविवार, 09 अगस्त 2026

आज का सुविचार

जीवन एक अनमोल अवसर है, इसे केवल सांस लेने में ही न गंवाएं, बल्कि हर पल को पूरी जागरूकता और आनंद के साथ जिएं। आपके कर्म ही आपकी पहचान बनाते हैं, इसलिए हमेशा श्रेष्ठ करने का प्रयास करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp