
- सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को मिड-डे मील के साथ प्रत्येक शुक्रवार मिलेगा गरमा-गरम हलवा*
- नवंबर माह के प्रथम शुक्रवार से जनपद के 1,583 परिषदीय विद्यालयों में लागू हुई नई व्यवस्था, लगभग 1.55 लाख विद्यार्थी होंगे लाभान्वित*
- पहले एवं तीसरे शुक्रवार मीठा तथा दूसरे एवं चौथे शुक्रवार नमकीन हलवा परोसा जाएगा,फरवरी 2027 तक जारी रहेगी व्यवस्था*
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 06 नवम्बर 2026। सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को पौष्टिक एवं गर्म भोजन उपलब्ध कराने तथा मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) में विविधता लाने के उद्देश्य से बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक नई पहल की गई है। इसके तहत जनपद के सभी 1,583 परिषदीय विद्यालयों में मध्यान्ह भोजन के साथ प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को गरमा-गरम हलवा परोसा जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर माह के प्रथम शुक्रवार यानी आज से लागू कर दी गई है, जिससे जनपद के लगभग 1.55 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह व्यवस्था फरवरी 2027 तक प्रभावी रहेगी।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बच्चों को हलवा वितरण के लिए माह के चारों शुक्रवार का निर्धारित मेन्यू तैयार किया गया है। इसके अनुसार प्रथम एवं तृतीय शुक्रवार को बच्चों को मीठा हलवा तथा द्वितीय एवं चतुर्थ शुक्रवार को नमकीन हलवा परोसा जाएगा। इसी क्रम में आज प्रथम शुक्रवार को विद्यालयों में बच्चों को मीठा हलवा उपलब्ध कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य शीत ऋतु में बच्चों को गर्म एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने के साथ ही मध्यान्ह भोजन के प्रति उनकी रुचि बढ़ाना तथा भोजन में विविधता सुनिश्चित करना है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा सभी संबंधित विद्यालयों को निर्धारित मेन्यू के अनुसार हलवा वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।


सर्द मौसम में बच्चों की







