Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 12 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं द्वारा उत्साहपूर्वक तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। साथ ही विभिन्न विद्यालयों में पेंटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन कर विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को रचनात्मक अभिव्यक्ति दी।
कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं आमजन को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान तथा स्वतंत्रता एवं राष्ट्रप्रेम के मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।









