Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर व स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

👉स्वास्थ्य शिविर, विद्यालयी प्रतियोगिताओं एवं प्रवर्तन गतिविधियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा अभियान को मिली नई गति

Advertisement Box

👉निबंध, पोस्टर एवं क्विज प्रतियोगिताओं के साथ सड़क सुरक्षा शपथ और जागरूकता कार्यक्रमों ने नागरिकों व विद्यार्थियों को किया प्रेरित

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर, 19 जुलाई 2026। जिला प्रशासन, अम्बेडकर नगर एवं आईआईटी मद्रास के सहयोग से संचालित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वास्थ्य शिविर, जागरूकता कार्यक्रम, विद्यालयी प्रतियोगिताओं एवं प्रवर्तन संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया गया।

आज तहसील तिराहा, अकबरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया, जिसमें आम नागरिकों एवं वाहन चालकों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को सुरक्षित वाहन संचालन, नियमित स्वास्थ्य जांच तथा सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

इसी क्रम में टांडा एवं कटेहरी क्षेत्र में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किए गए, जिनमें नागरिकों एवं वाहन चालकों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के नियमित उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने, नशे की अवस्था में वाहन न चलाने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।

विद्यालयों में सड़क सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, सड़क सुरक्षा क्विज एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सुरक्षित सड़क व्यवहार, यातायात नियमों के पालन तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम का संदेश दिया। शपथ कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।

अभियान के अंतर्गत प्रवर्तन गतिविधियों को भी और अधिक सशक्त किया गया। आगामी 21 जुलाई को मनाए जाने वाले “शून्य दुर्घटना दिवस” के दृष्टिगत यातायात पुलिस एवं संबंधित अधिकारियों द्वारा यातायात कर्मियों को विशेष रूप से सतर्क रहने के निर्देश दिए गए। उन्हें प्रभावी प्रवर्तन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक चालान की कार्रवाई करने तथा वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, तीन सवारी न चलने, ओवरस्पीडिंग से बचने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने एवं अन्य आवश्यक यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

बुधवार, 23 सितंबर 2026

आज का सुविचार

परिवर्तन ही सृष्टि का नियम है। जो व्यक्ति समय के साथ खुद को बदलने के लिए तैयार रहता है, वही प्रगति कर सकता है। बदलाव से डरें नहीं, बल्कि उसे एक नए अवसर के रूप में स्वीकार करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp