Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

पीएम श्री विद्यालय सूरापुर में खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 18 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री थानिगईयरसन टी ने शिक्षा क्षेत्र टांडा स्थित पीएम श्री विद्यालय सूरापुर का भ्रमण कर नवनिर्मित खगोल विज्ञान प्रयोगशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रयोगशाला में उपलब्ध उपकरणों की उपयोगिता एवं विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास में उनके प्रभावी उपयोग की जानकारी ली।
इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने प्रयोगशाला में उपलब्ध टेलिस्कोप सहित अन्य आधुनिक उपकरणों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के संबंध में शिक्षकों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने प्रधानाचार्य को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों को खगोल विज्ञान की जानकारी प्रदान करने के लिए नियमित रूप से विशेष कक्षाओं का आयोजन कराया जाए तथा उन्हें प्रयोगात्मक एवं प्रायोगिक शिक्षण के माध्यम से खगोलीय घटनाओं एवं अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी देने, आधुनिक संसाधनों का उपयोग कर विद्यार्थियों में वैज्ञानिक जिज्ञासा एवं तार्किक सोच विकसित करने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के संवाद कर उन्हें निरंतर विद्यालय आने, कड़ी मेहनत करने और बेहतर शिक्षा प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया।
भ्रमण के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने विद्यालय के बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन ग्रहण किया तथा स्वयं भोजन की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से भोजन के स्वाद एवं गुणवत्ता के संबंध में जानकारी भी ली।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

सोमवार, 14 सितंबर 2026

आज का सुविचार

शिक्षा की जड़ें भले ही कड़वी हों, पर उसका फल हमेशा मीठा होता है। हर दिन कुछ नया सीखने की आदत आपको सफलता की उन ऊंचाइयों तक ले जाएगी जिसका आपने सपना देखा है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp