इस न्यूज को सुनें
|
नव नियुक्त जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी दो दिनों से जनपद में प्रवास पर हैं।
अंबेडकर नगर। (आशा भारती नेटवर्क) आगामी लोक सभा चुनाव की दृष्टि से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिलाध्यक्ष त्रयंबक तिवारी के मार्गदर्शन एवम नवनियुक्त जिला प्रभारी पदमसेन चौधरी के निर्देशन में भाजपा अपने स्तर से नवीन मतदाताओं को मतदाता बनने की फार्म भरवाने के लिए जोर शोर से वोटर चेतना महा अभियान चला रही है। नव नियुक्त जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदम सेन चौधरी दो दिनों से जनपद में प्रवास पर हैं।
जिला प्रभारी विधान परिषद सदस्य पदमसेन चौधरी ने गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अकबरपुर विधान सभा क्षेत्र के मण्डल अध्यक्ष,प्रवासी और शक्ति केंद्र संयोजक प्रवासियों को वोटर चेतना महा अभियान विधान के अंतर्गत बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में कोई भी योग्य युवा बूथ के अंतर्गत मतदाता बनने से नहीं बचे इसकी चिंता भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरी तरह से कर लेना चाहिए।कहा कि प्रत्येक घरों का भ्रमण कर मतदाता सूची के अनुसार अवलोकन कर छूटे लोगों का मतदाता फार्म 6 अवश्य भरवाया जाए। कहा कि 25 और 26 नवंबर के अभियान में प्रत्येक बूथ पर बी एल ओ से सम्पर्क कर उन्हे फार्म देकर उसकी पावती अवश्य प्राप्त कर लें।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सभी भाजपा कार्यकर्ता सुने और मतदाता सूची का वाचन बूथ की बैठक में हो यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि गुरुवार को वोटर चेतना महा अभियान और मन की बात कार्यक्रम के लिए पांचों विधान सभाओं की बैठक में से टांडा विधान सभा क्षेत्र की बैठक भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,कटेहरी की पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,आलापुर की पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,जालापुर की पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव, जिला मंत्री पंकज वर्मा ने ली। उपरोक्त सभी बैठकों में मुख्य रूप से विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष डाक्टर राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता,लोक सभा विस्तारक राकेश गुप्ता, जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, दिलीप पटेल देव, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद, शिव पूजन राजभर,के के मिश्र,डाक्टर शिव पूजन वर्मा, संतोष सिंह बबलू,आदर्श चौधरी, आदित्य शुक्ल,गौरव श्रीवास्तव,उमाशंकर सिंह सहित सभी मण्डल अध्यक्ष एवम प्रवासी शामिल रहे।