Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी ने छात्र-छात्राओं के साथ किया संवाद

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर 21 अगस्त 2026।(आशा भारती नेटवर्क)जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देशन में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/प्रशिक्षु आईएएस श्री थनिगईयरसन टी द्वारा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के साथ संवाद एवं करियर काउंसलिंग सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं से उनके करियर लक्ष्यों, उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर विस्तार से संवाद किया।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में आने वाली चुनौतियों, तैयारी की रणनीति, समय प्रबंधन एवं निरंतर अध्ययन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने छात्रों को मोबाइल फोन एवं अनावश्यक रील्स में समय व्यतीत करने के बजाय खाली समय का सदुपयोग स्पोर्ट्स, ग्रुप एक्टिविटी एवं रचनात्मक गतिविधियों में करने के लिए प्रेरित किया।
सत्र के अंत में छात्र-छात्राओं ने करियर एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा सहजता एवं विस्तार से उत्तर देते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने भी छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
संवाद सत्र के उपरांत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित छात्रावास का निरीक्षण किया गया। उन्होंने छात्रावास में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, साफ-सफाई, भोजन एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने छात्रों के साथ भोजन भी किया तथा भोजन की गुणवत्ता की जांच की। छात्रावास की व्यवस्थाओं को और बेहतर एवं सुव्यवस्थित कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी को अपने बीच पाकर छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से निरंतर संवाद बनाए रखने तथा भविष्य में पुनः ऐसे सत्र आयोजित कर मार्गदर्शन देने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कॉलेज के डायरेक्टर धनंजय सिंह, चीफ वार्डेन डी.पी. मिश्रा, प्रोफेसर विशाल चंदेल सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं शिक्षक उपस्थित रहे। कॉलेज प्रशासन द्वारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट का आभार व्यक्त किया गया।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शुक्रवार, 21 अगस्त 2026

आज का सुविचार

पुस्तकें, अच्छे मित्र और साफ अंतःकरण: यही एक आदर्श जीवन है। ज्ञान में किया गया निवेश आपको वह प्रतिफल देता है जिसे कोई आपसे छीन नहीं सकता।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp