Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

रक्षाबंधन पर बच्चों ने जिलाधिकारी की कलाई पर बांधी राखी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आज बच्चों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया की कलाई पर स्नेह और आत्मीयता के साथ राखी बांधी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बच्चों से संवाद करते हुए उनकी पढ़ाई, रुचियों एवं दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली और उनकी बातों को ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने, अपने सपनों को साकार करने तथा जीवन में सदैव सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि स्नेह, विश्वास, सुरक्षा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में प्रेम, सौहार्द, सुख-समृद्धि एवं खुशियां लेकर आए। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि रक्षाबंधन के अवसर पर हम सभी आपसी भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग की सुरक्षा, सम्मान और सहयोग का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि यही इस पावन पर्व की सच्ची भावना और सार्थकता है।

Advertisement Box

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास
आज फोकस में

सीएम योगी ने अंबेडकरनगर में किया 706 करोड़ से अधिक की 194 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात
आज फोकस में

पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्राफए. का प्रतिनिधि मंडल डीएम एसपी से की मुलाकात

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 30 अगस्त 2026

आज का सुविचार

सफलता अंतिम नहीं है, और असफलता घातक नहीं है; बल्कि मायने यह रखता है कि आप निरंतर आगे बढ़ने का साहस रखते हैं या नहीं। हर ठोकर आपको मजबूत बनाने आती है, न कि गिराने।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp