इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी/अम्बेडकर नगर। थाना इब्राहिमपुर पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रांन्तर्गत ग्राम महवारी में मिले अज्ञात शव से सम्बन्धित तीन नफर अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विदित है कि दिनांक 03/04.12.2023 की रात्रि में ग्राम आलापुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या में चकरोड की पटाई हेतु अभियुक्त उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी आलापुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या द्वारा मिट्टी की खुदाई करायी जा रही थी। खुदाई के दौरान अज्ञात व्यक्ति डम्फर से दबकर वही मौके पर मर गया था, अपराध/घटना को छिपाने की नीयत से अभियुक्तगण द्वारा उसी डम्फर में मिट्टी के साथ लादकर ग्राम महुवारी (अयोध्या-टाण्डा) मार्ग लगभग 25 किमी दूरी पर लाकर थाना इब्राहिमपुर क्षेत्र में फेंक दिये थे। दिनाँक 04.12.2023 की सुबह में ग्राम महुवारी के पास अज्ञात शव की फौती सूचना पर थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा पोस्टमार्टम की कार्यवाही करायी गयी थी जिसमें पी0एम0 रिपोर्ट के अवलोकन से अज्ञात को आयी चोटों के आधार पर दिनाँक 10.12.2023 को मु0अ0स0-305/23 धारा 304,201 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत किया गया था, जिसमें आस-पास काफी जानकारी करने व साक्ष्य के आधार पर अभियुक्तगण 1. डम्फर चालक ओमप्रकाश यादव पुत्र ब्रम्हाशंकर यादव निवासी छतिरवा (अहिरन का पुरवा) थाना पुराकलंदर जनपद अयोध्या उम्र करीब 33 वर्ष,
2. उपेन्द्र कुमार सिंह पुत्र कपिलदेव सिंह निवासी आलापुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 38 वर्ष, 3. गयादीन कहार उर्फ काने पुत्र स्व० सिंहासन निवासी आलापुर थाना महाराजगंज जनपद अयोध्या उम्र करीब 36 वर्ष का नाम प्रकाश में आया है। जिन्हे आज दिनाँक 11.12.2023 को समय 08.30 बजे मुखविर की सूचना पर सेवागंज उतरेथू मोड़ के पास से घटना में शामिल एक अदद डम्फर न०- UP77AN0248 सहित गिरफ्तार किया गया। बाद विधिक कार्यवाही हेतु अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय रवाना किया जा रहा है।