Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहन “न्याय रथ” हुआ रवाना

Author Image
Written by
Asha Bharti News

अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु दिनांक 04.09.2026 एवं दिनांक 05.09.2026 को जनपद अम्बेडकरनगर में प्रेषित प्रचार वाहन एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में लोक अदालतों, विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार एवं विधिक जागरूकता कार्यकम हेतु उपलब्ध कराये गये प्रचार वाहन “न्याय रथ को आज दिनांक 04.09.2026 को समय 10:00 बजे श्री चन्द्रोदय कुमार, माननीय जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर द्वारा जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर से हरी झण्डी दिखाकर जनपद की तहसीलों एवं प्रमुख स्थानों पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं का आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार करने हेतु रवाना किया गया। इस अवसर पर श्री अब्दुल कैयूम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर, श्री पवन कुमार शुक्ला, अपर जिला जज, प्रथम / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत व श्री संदीप कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रीमती नीलम वर्मा, सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर तथा जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण, लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के अधिवक्तागण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर के कर्मचारीगण, पराविधिक स्वंय सेवक उपस्थित रहे एवं प्रचार वाहनों के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के पी०एल०वी० श्री रामधनी, श्री धर्मेन्द्र कुमार, श्री प्रमोद प्रजापति एवं श्री अमर सिंह चौहान जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर आमजन के मध्य प्रचार-प्रसार हेतु गये।

Advertisement Box

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद अम्बेडकरनगर में दिनांक 04.09.2026 एवं 05.09.2026 को प्रेषित प्रचार वाहन राष्ट्रीय लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर से होते हुये पुरानी तहसील तिराहा से होते हुये पहितीपुर होते हुये महरूआ होते हुये तहसील भीटी होते हुये चन्हा चौराहा होते हुये सेनपुर चौराहा होते हुये मिझौड़ा चौराहा होते हुये यादव नगर होते हुये थाना अहिरौली होते हुये कटेहरी होते हुये अन्नावा होते हुये शिव बाबा आदि स्थानों पर प्रचार प्रसार किया गया तथा उक्त क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में आमजन को प्रचार वाहन में चल रही ऑडियो क्लिप के माध्यम से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा पम्फलेट वितरित कर व बात कर लोक अदालत एवं विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया कि दिनांक 12.09.2026 को जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर तथा समस्त तहसीलों के समस्त राजस्व न्यायालयों के लम्बित वादों को अधिक से अधिक संख्या में सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित किये जाने हेतु राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमें वे सभी लोग जिनके मुकदमे राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित होने योग्य हैं ये आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से अपने मुकदमों का निपटारा करवाकर लाभउठायें।

उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अम्बेडकरनगर को लोक अदालतों, विधिक सेवाओं के प्रचार प्रसार एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम हेतु उपलब्ध कराये गया प्रचार वाहन “न्याय रथ” जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर से होते हुये शहजादपुर बाजार होते हुये जाफरगंज बाजार होते हुये मालीपुर होते हुये नरायनपुर कलान होते हुये बेवाना होते हुये रामपुर सकरवारी होते हुये गोहन्ना चौराहा आदि स्थानों पर प्रसार प्रसार किया गया एवं उक्त क्षेत्र के प्रमुख चौराहों एवं बाजारों में आमजन को प्रचार वाहन में चल रही ऑडियो क्लिप के माध्यम से एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पराविधिक स्वंय सेवकों द्वारा पम्फलेट वितरित कर व बात कर राष्ट्रीय लोक अदालत, विशेष लोक अदालत, विधिक सेवाओं विधिक साक्षरता / जागरूकता कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया गया एवं बताया गया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपनी समस्याओं का निराकरण एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर प्री-लिटिगेशन के माध्यम से करवा सकते हैं। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशानुसार पारिवारिक एवं घरेलू विवादों की स्थिति में मुकदमा दर्ज होने से पूर्व प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करके प्री-लिटिगेशन के माध्यम से सुलह-समझौता के आधार पर विवाद का निपटारा समय समय पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालतों के माध्यम से किया जा सकता है जिसमें निर्गत डिकी माननीय न्यायालय द्वारा निर्गत डिकी के समान मान्य होगी।

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन
आज फोकस में

अयोध्या विधायक की अनोखी पहल,पत्रकारों को कराएंगे तीर्थाटन

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

आज का राशिफल

वोट करें

आमिर की अगली फिल्म 'सितारे जमीन पर' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ। क्या यह फिल्म आमिर को बॉक्स ऑफिस पर सफलता दिला पाएगी?

Advertisement Box

रविवार, 06 सितंबर 2026

आज का सुविचार

धैर्य एक ऐसी सवारी है जो अपने सवार को कभी गिरने नहीं देती, न किसी के कदमों में और न किसी की नजरों में। कठिन समय में धैर्य ही आपका सबसे बड़ा मित्र साबित होता है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp