Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

शिक्षक दिवस पर विकास भवन में आयोजित हुआ शिक्षक सम्मान समारोह

Author Image
Written by
Asha Bharti News

मुख्यमंत्री जी द्वारा शिक्षक दिवस पर जिले के शिक्षक राम मिलन गुप्ता राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित

Advertisement Box

गोरखपुर में आयोजित शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का हुआ सीधा प्रसारण

महेश चंद्र गुप्ता/अंबेडकर नगर 05 सितम्बर 2026।(आशा भारती नेटवर्क) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज जनपद गोरखपुर में शिक्षक दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान निभाने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री जी ने जनपद अम्बेडकरनगर के विकास खण्ड जहांगीरगंज के उच्च प्राथमिक विद्यालय नसीरपुर के शिक्षक राम मिलन गुप्ता को राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित किया।

उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विकास भवन सभागार में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और उपस्थित शिक्षकों द्वारा देखा गया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर जनपद के विकास भवन सभागार में शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद, जिला पंचायत प्रशासक श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधू वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, जिला विद्यालय निरीक्षक कौस्तुभ सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सम्मान समारोह में जनपद स्तर पर अपने विद्यालयों में नवाचार के माध्यम से शिक्षा को रोचक बनाने वाले, छात्र नामांकन में वृद्धि कराने में महती भूमिका निभाने वाले शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया गया। शिक्षक समारोह विधायक कटेहरी ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए जीवन के अभिन्न अंग की संज्ञा देते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश आगे बढ़ सकता है। शिक्षक समारोह में जिला पंचायत प्रशासक द्वारा शिक्षकों की महत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ पूनम मिश्रा द्वारा सभी अध्यापकों व आए हुए अतिथियों को आभार प्रकट किया गया।

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
आज फोकस में

रामपुर सकरवारी में हर्षोल्लास से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह
आज फोकस में

चिकित्सा सेवा केवल पेशा ही नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है- डॉ.प्रिया सिंह

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान
आज फोकस में

40 हजार रुपये का वादा सुनते ही मची हलचल! चुनाव से पहले अखिलेश ने खोल दिया ऐसा पत्ता, महिलाओं से लेकर छात्राओं तक सबके लिए बड़ा ऐलान

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आज फोकस में

यूपी की पचास हजार ग्रेजुएट बेटियों को मिलेंगी स्कूटी, प्रदेश की आधी आबादी को सुरक्षा-सम्मान देना प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन
आज फोकस में

मंडल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में बालिकाओं का हुआ चयन

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित
आज फोकस में

राज्यपाल महोदया ने जिला प्रशासन अंबेडकरनगर को किया सम्मानित

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

शनिवार, 05 सितंबर 2026

आज का सुविचार

खुशियां छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती हैं, बस उन्हें देखने वाली नजर चाहिए। दूसरों से तुलना करना छोड़ दें और जो आपके पास है, उसके लिए ईश्वर का आभार व्यक्त करें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp