इस न्यूज को सुनें
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर। भारत सरकार द्वारा निर्माण श्रमिकों के रोजगार के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है, जिसके अन्तर्गत इजराइल में सुरक्षित स्थान पर बिल्डिंग निर्माण से सम्बन्धित कार्य करने वाले श्रमिक यथा-राजमिस्त्री, टाइल्स कारीगर, शटरिंग कारीगर तथा जाल बनाने वाले कारीगर आदि के कार्यों हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय कौशल विकास कारपोरशेन के माध्यम से श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने हेतु आवेदन आमंत्रित किये जा रहे हैं, जिसमें इच्छुक श्रमिक निम्न योग्यता रखता हो-
1. श्रमिक उक्त चारों प्रकार में से किसी एक कार्य में निपुण हों।
2. श्रमिक का पासपोर्ट उपलब्ध हो।
3. ऐसे श्रमिक जिनके पास पासपोर्ट उपलब्ध न हो, वह तत्काल पासपोर्ट बनवा सकता है।
4. श्रमिक को कम से कम 01 वर्ष तथा अधिकतम 05 वर्ष की सेवा देना अनिवार्य है।
5. श्रमिक को अंग्रेजी भाषा को समझने व बोलने तथा पढ़ने का ज्ञान होना आवश्यक है।
6. श्रमिक अथवा श्रमिक का परिवार पूर्व में कभी इजराइल में काय न किया हो।
7. श्रमिकों को प्रतिमाह रु० 1,25,000/- लगभग वेतन के रूप में दिया जायेगा।
8. श्रमिक को रू0 15,000/- प्रतिमाह बोनस फण्ड के रूप में दिया जायेगा, जो कम्पनी
के खाते में जमा रहेगा, जो कार्य समाप्ति पर वापस होगा।
9. श्रमिक की आयु 21 वर्ष से 45 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है।
10. श्रमिक को कम से कम 03 वर्ष कार्य का अनुभव होना अनिवार्य है।
इच्छुक श्रमिक उपरोक्त सूचनाओं के साथ श्रम विभाग, अम्बेडकरनगर के कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, पुरानी तहसील परिसर, अकबरपुर, अम्बेडकरनगर में तत्काल सम्पर्क कर सकते हैं।