

शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की ग्रामीणों को दी गई जानकारी, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने पर जोर
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 18 सितम्बर 2026।
शासन की मंशानुरूप जनसमस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण तथा ग्रामीणों को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद की समस्त तहसीलों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जनप्रतिनिधिगण एवं वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में ग्राम चौपालों का आयोजन किया गया। ग्राम चौपालों में संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना गया तथा यथासंभव समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया।
ग्राम चौपाल के दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकासपरक योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाने, लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने तथा गांव में संचालित विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
इसी क्रम में तहसील भीटी के ग्राम पंचायत महमदपुर चपरा में कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद की अध्यक्षता में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित प्रकरण प्रस्तुत किए गए, जिन्हें संबंधित अधिकारियों द्वारा सुना गया तथा नियमानुसार यथासंभव मौके पर ही निस्तारण की कार्रवाई की गई।
ग्राम चौपाल में खण्ड विकास अधिकारी भीटी, खण्ड शिक्षा अधिकारी भीटी, सहायक विकास अधिकारी पंचायत, सहायक विकास अधिकारी ग्राम्य विकास, सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण, सहायक विकास अधिकारी कृषि, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम प्रशासक/प्रधान, लेखपाल, एसडीओ विद्युत भीटी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्राम चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों को यह सुनिश्चित कराया गया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए शासन-प्रशासन उनके गांव तक पहुंचकर संवाद कर रहा है तथा पात्र नागरिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।










