Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

जनपद के सभी 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं ने मिट्टी से निर्मित की भगवान गणेश की प्रतिमाएं, रंगोली सजाकर किया स्वागत एवं पूजन

शिक्षा के साथ कला, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना के विकास के लिए आयोजित कराई जा रही हैं रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर 15 सितम्बर, 2026।(आशा भारती नेटवर्क)
14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर जनपद के समस्त 08 कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं द्वारा विभिन्न रचनात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बालिकाओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए मिट्टी से भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं स्वयं तैयार कीं। इसके साथ ही विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की सुंदर एवं आकर्षक रंगोलियां बनाकर भगवान गणेश का स्वागत एवं विधिवत पूजन किया गया।
इस गतिविधि के माध्यम से बालिकाओं को अपनी रचनात्मक क्षमता एवं कला-कौशल को निखारने का अवसर मिला। बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक मिट्टी को आकार देकर गणेश प्रतिमाओं का निर्माण किया तथा रंगोली के माध्यम से अपनी कल्पनाशीलता और सृजनात्मक प्रतिभा को अभिव्यक्त किया। विद्यालयों में आयोजित इन गतिविधियों से बालिकाओं में सहयोग, सहभागिता, आत्म-अभिव्यक्ति एवं आत्मविश्वास की भावना को भी प्रोत्साहन मिला।
जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा, व्यक्तित्व एवं आत्मविश्वास के विकास पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में समय-समय पर कला, संस्कृति, रचनात्मकता, खेल एवं अन्य सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन कराया जा रहा है, ताकि बालिकाएं शिक्षा के साथ-साथ अपनी प्रतिभा को पहचानते हुए आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बन सकें।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इन गतिविधियों के माध्यम से बालिकाओं को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं पर्व-त्योहारों की महत्ता से भी परिचित कराया जा रहा है।

<span class=गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य">
आज फोकस में

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह
आज फोकस में

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह

सेवा दिवस के रूप में मनाया अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस
आज फोकस में

सेवा दिवस के रूप में मनाया अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस

अंबेडकरनगर में विकास कार्यों के लिए दानदाताओं ने दिए 2.83 करोड़ रुपये से अधिक
आज फोकस में

अंबेडकरनगर में विकास कार्यों के लिए दानदाताओं ने दिए 2.83 करोड़ रुपये से अधिक

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी
आज फोकस में

गोरखपुर में राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में अंबेडकर नगर ने मारी बाजी

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी
आज फोकस में

आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां पूरी निष्ठा से कार्य कर कुपोषित बच्चों को सामान्य श्रेणी में लाएं- जिलाधिकारी

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

मंगलवार, 15 सितंबर 2026

आज का सुविचार

ईमानदारी एक महंगा शौक है जिसे हर कोई वहन नहीं कर सकता। इसे निभाने के लिए आत्मबल और साहस की आवश्यकता होती है, जो कमजोर चरित्र वालों के पास नहीं होता।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp