Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

 

Advertisement Box

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो चीफ
अंबेडकर नगर।(आशा भारती नेटवर्क) पुलिस अधीक्षक जनपद अम्बेडकरनगर प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही तथा वांछित/संदिग्ध अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेन्द्र कुमार के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी नगर नितीश कुमार तिवारी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अकबरपुर संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा एक अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोरी/झपटमारी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
16 सितंबर को उ0नि0 इसहाक खान मय हमराह का0 रामनरेश भारद्वाज, का0 तन्मय तिवारी, का0 धनन्जय यादव एवं का0 अभिषेक तिवारी के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग एवं देखभाल क्षेत्र में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 03 संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल से अन्नावा की ओर से काशीराम कालोनी होते हुए शिवबाबा धाम की तरफ आ रहे हैं तथा उनके पास संदिग्ध वस्तुएं हैं। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान की ओर प्रस्थान किया गया।शिवबाबा धाम काशीराम आवास से करीब 100 मीटर पूर्व संदिग्ध व्यक्तियों को देखकर मुखबिर द्वारा उनकी पहचान की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्रवाई करते हुए काशीराम कालोनी के सामने शिवबाबा धाम मार्ग पर बिना नम्बर प्लेट की पल्सर मोटरसाइकिल को रोककर तीनों संदिग्ध व्यक्तियों को घेरकर मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की जामा तलाशी लेने पर उनके कब्जे से विभिन्न कम्पनियों के कुल 13 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में अभियुक्तों से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे जनपद अयोध्या, सुल्तानपुर एवं अंबेडकरनगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों, विशेषकर सुनसान स्थानों पर अकेले आने-जाने वाले व्यक्तियों को निशाना बनाकर मोबाइल फोन झपट्टा मारकर छीन लेते थे। अभियुक्तों के कब्जे से बरामद मोबाइल फोन के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लेकर बरामद माल एवं वाहन को कब्जा पुलिस में लिया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। थाना कोतवाली अकबरपुर पुलिस द्वारा अभियुक्तों से बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में आवश्यक जानकारी संकलित की जा रही है तथा अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता एवं गिरोह के अन्य सदस्यों के संबंध में भी जानकारी की जा रही है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

<span class=अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार">
आज फोकस में

अकबरपुर पुलिस टीम द्वारा अन्तर्जनपदीय मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश,तीन गिरफ्तार

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी: 2 अक्टूबर को सीधे बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपये
आज फोकस में

महिलाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी: 2 अक्टूबर को सीधे बैंक खाते में आएंगे 1500 रुपये

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य
आज फोकस में

गणेश चतुर्थी पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में दिखी बालिकाओं की रचनात्मक कार्य

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह
आज फोकस में

परंपरागत खेती से आधुनिक कृषि तक—पॉलीहाउस में जरबेरा की खेती ने खोली समृद्धि की नई राह

सेवा दिवस के रूप में मनाया अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस
आज फोकस में

सेवा दिवस के रूप में मनाया अधिवक्ता परिषद का 35वां स्थापना दिवस

अंबेडकरनगर में विकास कार्यों के लिए दानदाताओं ने दिए 2.83 करोड़ रुपये से अधिक
आज फोकस में

अंबेडकरनगर में विकास कार्यों के लिए दानदाताओं ने दिए 2.83 करोड़ रुपये से अधिक

आज का राशिफल

वोट करें

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अपने राहत कार्यक्रम की अगली किस्त जारी करने के लिए पाकिस्तान पर 11 नई शर्तें लगाई हैं। वैश्विक मंच पर क्या यह भारत की बड़ी जीत है?

Advertisement Box

गुरुवार, 17 सितंबर 2026

आज का सुविचार

प्रशंसा से पिघलना मत और आलोचना से उबलना मत। निंदा उसी की होती है जो जिन्दा है, मरी हुई चीजों की तो अक्सर सिर्फ तारीफ ही होती है। सही समालोचना को स्वीकारें और आगे बढ़ें।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

[news_reels]
WhatsApp