Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

लम्पी एवं एफएमडी टीकाकरण अभियान में तेजी

Author Image
Written by
Asha Bharti News

लम्पी एवं एफएमडी से पशुधन की सुरक्षा को लेकर डीएम ने दिए शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश

Advertisement Box

अब तक 1,77,650 पशुओं का एफएमडी एवं 42,600 गोवंशीय पशुओं का लम्पी टीकाकरण सम्पन्न

पशुपालक टीकाकरण टीमों को सहयोग करें, लक्षण दिखने पर तत्काल पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क करें— मुख्य पशु चिकित्साधिकारी

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 सितम्बर 2026।
प्रदेश के पश्चिमी जनपदों में गोवंशीय पशुओं में लम्पी स्किन डिजीज के प्रसार को देखते हुए जनपद अम्बेडकरनगर में पशुओं को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने के उद्देश्य से लम्पी स्किन डिजीज एवं एफएमडी टीकाकरण अभियान को और तेज कर दिया गया है। जनपद को एफएमडी टीके की 2,99,700 डोज तथा लम्पी स्किन डिजीज के 1,20,000 गोवंशीय पशुओं के टीकाकरण हेतु वैक्सीन प्राप्त हुई है।
अभियान के अंतर्गत अब तक 1,77,650 पशुओं का एफएमडी तथा 42,600 गोवंशीय पशुओं का लम्पी स्किन डिजीज से बचाव हेतु टीकाकरण किया जा चुका है। शेष पशुओं का टीकाकरण निर्धारित लक्ष्य के अनुसार शीघ्र पूर्ण कराने के लिए अभियान को गति प्रदान की गई है। समस्त पशु चिकित्सा अधिकारियों के पर्यवेक्षण में पशुधन प्रसार अधिकारियों, पशु मित्रों एवं पैरावेट्स की टीमें ग्रामों में पहुंचकर टीकाकरण का कार्य कर रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में कार्यरत पंचायत सहायक टीकाकरण टीम के साथ उपस्थित रहकर टीकाकरण कार्य के अभिलेखीकरण में पूर्ण सहयोग सुनिश्चित करेंगे, जिससे टीकाकरण की प्रगति का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविन्द कुमार सिंह ने जनपद के पशुपालकों से अपील की है कि एफएमडी एवं लम्पी स्किन डिजीज जैसी संक्रामक बीमारियों से पशुधन को सुरक्षित रखने के लिए अपने सभी पात्र पशुओं का टीकाकरण अवश्य कराएं तथा घर-घर पहुंच रही टीकाकरण टीमों को आवश्यक सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि पशुपालकों के सहयोग एवं विभागीय प्रयासों से पशुधन को संक्रामक बीमारियों से सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण सफलता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि अभी तक जनपद में लम्पी स्किन डिजीज एवं एफएमडी बीमारी के प्रकोप की कोई सूचना नहीं है। यदि किसी गोवंश में लम्पी स्किन डिजीज के संभावित लक्षण, जैसे अचानक तेज बुखार, मुंह से लार गिरना अथवा शरीर पर कठोर गांठें दिखाई दें तो पशुपालक घबराएं नहीं। ऐसे पशु को स्वस्थ पशुओं से कम से कम 10 मीटर की दूरी पर अलग रखें, उसे चरने के लिए बाहर न भेजें तथा तत्काल निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी को सूचित करें। विभाग द्वारा आवश्यक बचाव एवं उपचार संबंधी सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि लम्पी स्किन डिजीज एवं एफएमडी दोनों विषाणुजनित संक्रामक पशु रोग हैं। संक्रमण की स्थिति में समय से पशु को अलग रखने, चिकित्सकीय सलाह लेने तथा टीकाकरण कराने से बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में सहायता मिलती है।
जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया ने जनपदवासियों से अपील की है कि अपने सभी पशुओं को बीमारी से सुरक्षित रखने के लिए टीकाकरण अवश्य कराएं। यदि किसी पशु का टीकाकरण किसी कारणवश छूट गया हो तो निकटतम पशु चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर उसका टीकाकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देशित किया है कि टीकाकरण अभियान में किसी भी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए तथा अभियान की निरंतर निगरानी करते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए।

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp