Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

30 होम्योपैथिक फार्मासिस्ट एवं 19 एक्स-रे टेक्नीशियनों को वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

Author Image
Written by
Asha Bharti News

लोक भवन, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ सजीव प्रसारण

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 सितम्बर 2026। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज लोक भवन, लखनऊ में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ के माध्यम से चयनित होम्योपैथिक के फार्मासिस्ट, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के एक्स रे टेक्नीशियन, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग के सांख्यिकीय अधिकारी एवं आयुष विभाग के प्रवक्ता पद पर चयनित अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।
इसी क्रम में जनपद अम्बेडकरनगर के कलेक्ट्रेट सभागार में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जनपद के 30 नवचयनित होम्योपैथिक फार्मासिस्टों एवं 19 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्रों का वितरण विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय, विधायक कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद एवं मुख्य विकास अधिकारी, अम्बेडकरनगर द्वारा किया गया।
इस अवसर पर लोक भवन, लखनऊ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं नवनियुक्त कार्मिकों द्वारा देखा एवं सुना गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य हरिओम पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन पूरी पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा नियुक्ति प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता के बिना योग्य अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों एवं एक्स-रे टेक्नीशियनों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ करने का आह्वान किया। साथ ही सभी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
कटेहरी विधायक धर्मराज निषाद ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने नवनियुक्त फार्मासिस्टों एवं एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र प्राप्त होने पर बधाई देते हुए उनके नवीन दायित्वों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आज का राशिफल

वोट करें

'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद दुनिया के सामने रोज बेनकाब हो रहे पाकिस्तान को दी गई एक अरब डॉलर की मदद पर क्या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष को फिर से विचार करना चाहिए?

Advertisement Box

रविवार, 20 सितंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box
[news_reels]
WhatsApp