इस न्यूज को सुनें
Getting your Trinity Audio player ready...
|
गिरजा शंकर विद्यार्थी
अंबेडकर नगर 08 जनवरी 2024। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय ‘बंधुआ श्रम सर्तकता समिति’ की बैठक आयोजित की गयी।सहायक श्रमायुक्त, अम्बेडकरनगर द्वारा मुख्य विकास अधिकारी महोदय की अनुमति से बंधुआ श्रम सर्तकता समिति की बैठक शुरू की गई और बंधुआ श्रम के संबंध में विभागीय प्रगति से अवगत कराया गया। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि बंधुआ से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण किया जाये। बंधुआ के संबंध में जागरूकता अभियान चलाया जाय। श्रम विभाग को निर्देशित किया गया कि बंधुआ श्रम/मानवाधिकार से संबंधित प्रकरणों में तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाय एवं क्षेत्र में सजग दृष्टि बनाये रखें। तथा बंधुआ प्रकरण के लंबित वादों में प्रभावी पैरवी किये जाने के निर्देश दिये गये। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।