Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

बारिश एवं तेज हवाओं के कारण 29 कच्चे मकान हुए क्षतिग्रस्त

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

  • प्रशासन की सतर्कता एवं आपदा मित्रों की सक्रियता से जनपद में कोई जनहानि नहीं
  • शासन के निर्देशानुसार प्रभावित परिवारों को आपदा राहत के तहत ससमय उपलब्ध कराई सहायता राशि

महेश चंद्र गुप्ता ब्यूरो
अंबेडकर नगर 27 सितम्बर 2026।
जनपद में लगातार हो रही बारिश एवं तेज हवाओं के बीच जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जनपद की विभिन्न तहसीलों में कुल 29 कच्चे आवासीय मकानों को क्षति हुई है। इनमें अकबरपुर में 13, तहसील जलालपुर में 10, तहसील टांडा में 04 तथा तहसील आलापुर में 02 कच्चे मकान शामिल हैं।
अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्रीमती ज्योत्स्ना बंधु ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पूरी सतर्कता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन की सतर्कता तथा आपदा मित्रों एवं नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवकों की जागरूकता और सक्रिय सहयोग के फलस्वरूप जनपद में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिलाधिकारी के निर्देशन में प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देते हुए सभी प्रभावित परिवारों को आपदा राहत के तहत अनुमन्य सहायता राशि ससमय उपलब्ध कराई जा रही है। संबंधित तहसीलों के अधिकारियों एवं राजस्व टीमों को प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर निगरानी रखते हुए क्षति का आकलन एवं आवश्यक राहत कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आपदा की स्थिति में नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन द्वारा तत्काल आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

Advertisement Box

आज का राशिफल

वोट करें

किसकी ज़िंदगी में ज़्यादा मुश्किलें आती हैं?

Advertisement Box

रविवार, 27 सितंबर 2026

आज का सुविचार

आपका चरित्र आपकी सबसे बड़ी पूंजी है। इसे धन, पद या प्रसिद्धि से भी ऊपर रखें। एक अच्छा चरित्र आपको वह सम्मान दिलाएगा जो कोई और चीज नहीं दिला सकती।

Advertisement Box
✕
[news_reels]
WhatsApp