
अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा खान के प्रथम आगमन पर हुआ भव्य स्वागत
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर। प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा खान के प्रथम गृह जनपद आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्थानों सहित भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया।
अटल भवन में आयोजित स्वागत से अभिभूत अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य नेहा खान ने कहा कि भाजपा संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और कल्याण के लिए कार्य कर रही है। अल्पसंख्यक समाज के बीच सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी पहुंचाने तथा पात्र लोगों को उनका लाभ दिलाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपने गृह जनपद में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और सहयोग उनके लिए प्रेरणास्रोत है। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नेहा खान का स्वागत करते हुए कहा कि प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य के रूप में जनपद की बेटी को महत्वपूर्ण दायित्व मिलना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि नेहा खान संगठन की सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता हैं और उन्हें मिली जिम्मेदारी से जनपद के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नेहा खान आयोग के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों की समस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। संचालन जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा ने किया।
स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला महामंत्री बाबा राम शब्द यादव, डॉ विनोद कुमार,संतोष सिंह बबलू, राजकुमार सेठ, शिव पूजन राजभर, चंद्रिका प्रसाद, अंजू पाण्डेय, अभिषेक निषाद, अखण्ड प्रताप वर्मा, उमा शंकर शुक्ला,आकाश कुमार,जावेद मलिक, सागर संगवानी, राम सूरत वर्मा,अंकित अग्रहरि, संजीव सिंह, नंद कुमार तिवारी राना,सतपाल सलूजा, गौरव श्रीवास्तव, शशि द्विवेदी,अरविंद सिंह डिंपू, तेजस्वी रहमतुल्ला काजी,शाहिद अंसारी, प्रतीक उपाध्याय,मोहम्मद शब्बन, सुल्तान सहित भाजपा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।










