
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी अंशिका को बधाई, जनपद के खाते में जुड़ा एक और पदक
अंडर-14 कुश्ती प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की अंशिका ने हासिल किया तृतीय स्थान
(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकर नगर 27 सितम्बर 2026।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि जनपद देवरिया में आयोजित प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में जनपद अम्बेडकरनगर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अंडर-14 वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की छात्रा अंशिका ने 46 किलोग्राम भारवर्ग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय भियांव की छात्रा प्रिया यादव ने 54 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय जलालपुर की अंशिका ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ा है।
जिला प्रशासन ने अंशिका को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी।


प्रदेश स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में






