Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Author Image
Written by
Asha Bharti News

 

Advertisement Box

(आशा भारती नेटवर्क)

अंबेडकरनगर। विकसित भारत अभियान 2047 सेवा संस्थान के तहत माँ ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज, तमसा मार्ग के परिसर में विकसित भारत @2047 के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प के उद्देश्य से ब्लॉक स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरेन्द्र प्रताप यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र देव पाण्डेय सह नोडल रजनी यादव राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इनमें सेंट जोसेफ हाईस्कूल खड़वानगांव जाफरगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, डॉ. अशोक कुमार जीजीआईसी कुर्की तथा माँ ब्रहमा देवी रमाशंकर इंटर कॉलेज तमसा मार्ग के विद्यार्थी शामिल रहे।

भाषण प्रतियोगिता में आराध्या तिवारी ने प्रथम, सृष्टि ने द्वितीय तथा रैना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में शिवांश तिवारी प्रथम, किंजल गौड़ द्वितीय तथा अंशिका राजभर तृतीय स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में विकसित भारत के निर्माण के प्रति जागरूकता, रचनात्मकता और राष्ट्रीय संकल्प की भावना को बढ़ावा देना रहा।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

शनिवार, 21 नवंबर 2026

आज का सुविचार

रिश्ते कांच की तरह नाजुक होते हैं, उन्हें स्नेह, सम्मान और विश्वास से सींचना पड़ता है। शब्दों का प्रयोग सोच-समझकर करें, क्योंकि एक बार कहे गए शब्द वापस नहीं लिए जा सकते।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp