Responsive Menu

Download App from

Download App

Follow us on

Donate Us

जनपद में संचालित औद्योगिक इकाइयों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

Author Image
Written by
Asha Bharti News

निवेशकों से संवाद कर औद्योगिक गतिविधियों एवं व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Advertisement Box

 

(आशा भारती नेटवर्क)
अंबेडकरनगर 19 नवम्बर 2026।
जनपद में औद्योगिक निवेश को प्रोत्साहित करने, उद्यमियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लेने तथा औद्योगिक इकाइयों के संचालन में आने वाली समस्याओं के प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्रीमती ईशा प्रिया के निर्देश पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट थनिगईयरसन टी द्वारा विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान औद्योगिक इकाइयों की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित निवेश, रोजगार सृजन, उत्पादन एवं संचालन की स्थिति तथा निवेशकों को जिला प्रशासन, जिला उद्योग केंद्र एवं इन्वेस्ट यूपी के माध्यम से उपलब्ध कराए गए सहयोग की परियोजनावार समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निवेशकों से संवाद कर औद्योगिक गतिविधियों एवं इकाइयों के संचालन से संबंधित जानकारी भी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान प्रथम परियोजना के अंतर्गत शंकर फूड प्रोडक्ट (विस्तारीकरण परियोजना) का निरीक्षण किया गया, जिसके निवेशक दिनेश कुमार हैं। उद्यानिकी क्षेत्र से संबंधित इस परियोजना में 17.50 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश तथा 25 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य है। इकाई 02 नवम्बर 2025 से क्रियाशील है। इसके संचालन में विद्युत संबंधी समस्या उत्पन्न होने पर जिला प्रशासन द्वारा समन्वय स्थापित कर उसका निराकरण कराया गया।

द्वितीय परियोजना: श्रीबालाजी इंडस्ट्रीज के निवेशक दीपक हैं। एमएसएमई क्षेत्र की इस इकाई में 1.50 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश एवं 25 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रावधान है। यह इकाई 30 अक्टूबर 2024 से क्रियाशील है। इकाई से संबंधित विद्युत, अग्निशमन एवं प्रदूषण संबंधी समस्याओं का जिला प्रशासन के समन्वय से समाधान कराया गया।

तृतीय परियोजना:  अन्नया मशरूम के निवेशक राम आशीष वर्मा हैं। उद्यानिकी क्षेत्र की इस परियोजना में 2.05 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है तथा 12 व्यक्तियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह इकाई 31 अगस्त 2024 से क्रियाशील है। इसके संचालन में उत्पन्न विद्युत संबंधी समस्या का प्रशासनिक समन्वय के माध्यम से निराकरण कराया गया।
चतुर्थ परियोजना: आर्यांश एग्रो सॉल्वेक्स प्राइवेट लिमिटेड के निवेशक आनंद वर्मा हैं। उद्यानिकी क्षेत्र से संबंधित इस परियोजना में 65 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश तथा 120 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का लक्ष्य निर्धारित है। यह इकाई 24 जनवरी 2026 से क्रियाशील है। परियोजना के संचालन में धारा-80, पीईएसओ (PESO), विद्युत, अग्निशमन एवं प्रदूषण संबंधी समस्याओं का जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर निराकरण कराया गया। इसके अतिरिक्त खाद्य प्रसंस्करण विभाग के माध्यम से सब्सिडी की सुविधा उपलब्ध कराने में भी सहयोग किया गया।

*पंचम परियोजना* गैले फूड्स के निवेशक आशुतोष हैं। एमएसएमई क्षेत्र की इस इकाई में 3 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश तथा 20 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन का प्रावधान है। यह इकाई 23 अक्टूबर 2025 से क्रियाशील है। इकाई के विस्तारीकरण के लिए जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक सहयोग एवं समन्वय उपलब्ध कराया गया है।
इस प्रकार निरीक्षण के अंतर्गत कुल पांच औद्योगिक परियोजनाओं में 89.05 करोड़ रुपये का प्रस्तावित निवेश तथा 202 व्यक्तियों के लिए रोजगार सृजन की संभावनाएं हैं। सभी पांचों इकाइयां वर्तमान में क्रियाशील पाई गईं। निरीक्षण का उद्देश्य निवेशकों को शासन की मंशानुसार अनुकूल औद्योगिक वातावरण उपलब्ध कराना, विभागीय समन्वय के माध्यम से उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना तथा जनपद में औद्योगिक निवेश एवं रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन द्वारा उद्यमियों को उद्योग स्थापना, संचालन एवं विस्तारीकरण में हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल व संबंधित उद्यमी उपस्थित रहे।

आज का राशिफल

वोट करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एपल प्रमुख टिम कुक से आईफोन का निर्माण भारत में न करने को कहा है। क्या इसका असर देश के स्मार्टफोन उद्योग पर पड़ सकता है?

Advertisement Box

गुरुवार, 19 नवंबर 2026

आज का सुविचार

सच्चा ज्ञान केवल किताबों में नहीं, बल्कि अनुभव और आत्म-चिंतन में छिपा है। दूसरों की गलतियों से सीखें, अपनी गलतियों को स्वीकारें और निरंतर सुधार की प्रक्रिया में बने रहें, यही बुद्धिमानी है।

Advertisement Box

और भी पढ़ें

✕
[news_reels]
WhatsApp